एक दिन में 312 लोगों की मौत; महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 6,283 हुआ, दिल्ली में अब तक 2,233 संक्रमितों ने दम तोड़ा
नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण के चलते देश में मरने वालों की संख्या सोमवार को 14,015 हो गई है। एक दिन में 312 लोगों की जान चली गई। राहत की बात है कि पिछले 22 दिनों में पहली बार महाराष्ट्र में एक दिन में 70 से कम लोगों की जान गई है। सोमवार को यहां 66 लोगों ने दम तोड़ा। इसके पहले सबसे कम एक जून को 76, सात जून को 91 और 20 जून को 90 लोगों की मौत हुई थी।
उधर, पंजाब देश का 13वां राज्य बन गया है जहां 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों का आंकड़ा 101 हो गया है। गोवा में कोरोना से पहली मौत दर्ज की गई। यहां संक्रमितों की संख्या अब 864 हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में 58 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। तमिलनाडु में 37 लोगों की मौत हुई। गुजरात में 21 मरीजों ने जान गंवाई। इसके पहले रविवार को 426 लोगों की मौत हुई थी।
सोमवार को इन राज्यों में भी हुई मौतें
सोमवार को 163 लोगों ने जान गंवाई। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और गोवा के अलावा उत्तर प्रदेश में 19, पश्चिम बंगाल में 14, हरियाणा में 9, तेलंगाना और राजस्थान में 7-7, मध्य प्रदेश में 6, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 5-5, जम्मू कश्मीर में 3, ओडिशा और पंजाब में 2-2, छत्तीसगढ़,उत्तराखंड, बिहार में 1-1 मौतें हुईं।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
| राज्य | मौतें |
| महाराष्ट्र | 6,283 |
| दिल्ली | 2,233 |
| गुजरात | 1,685 |
| तमिलनाडु | 794 |
| पश्चिम बंगाल | 569 |
| मध्य प्रदेश | 521 |
| उत्तर प्रदेश | 569 |
| राजस्थान | 356 |
| तेलंगाना | 217 |
| हरियाणा | 169 |
| कर्नाटक | 142 |
| आंध्र प्रदेश | 111 |
| पंजाब | 101 |
| जम्मू कश्मीर | 85 |
| बिहार | 52 |
| उत्तराखंड | 28 |
| केरल | 22 |
| ओडिशा | 21 |
| झारखंड | 11 |
| छत्तीसगढ़ | 12 |
| असम | 09 |
| हिमाचल प्रदेश | 07 |
| चंडीगढ़ | 06 |
| पुडुचेरी | 07 |
| मेघालय | 01 |
| लद्दाख | 01 |
| त्रिपुरा | 01 |
| गोवा | 01 |
| कुल | 14,015 |
07 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
| शहर | मौतें |
| मुंबई | 3,737 |
| अहमदाबाद | 1,312 |
| ठाणे | 732 |
| पुणे | 612 |
| चेन्नई | 620 |
| कोलकाता | 336 |
16 जून को 2004 मौतें हुई थीं
| तारीख | मौतें |
| 10 जून | 387 |
| 11 जून | 396 |
| 12 जून | 388 |
| 13 जून | 311 |
| 14 जून | 321 |
| 15 जून | 396 |
| 16 जून | 2004 |
| 17 जून | 325 |
| 18 जून | 342 |
| 19 जून | 365 |
| 20 जून | 377 |
| 21 जून | 426 |