Newsportal

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या:मानसा में AK-47 से गोलियां दागीं; गैंगस्टर लॉरेंस के कनाडा में बैठे साथी गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी

0 579

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। उन पर मानसा के गांव जवाहरके में AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग में मूसेवाला की जान चली गई और उनके 2 साथी जख्मी हो गए। पंजाब में CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी। वहीं गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथी और कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने यह जानकारी अपनी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।

सिद्धू मूसेवाला साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे। उसी दौरान काले रंग की गाड़ी में सवार हमलावरों ने उन पर फायरिंग की। घर से करीब 5 किमी दूर ही मूसेवाला को गोलियां मार दी गई। मूसेवाला खुद थार जीप चला रहे थे। उन पर करीब 30 से 40 फायर किए गए। फायरिंग इतनी ताबड़तोड़ हुई कि मूसेवाला अपनी सीट से हिल तक नहीं सके।

विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल का बदला !

मूसेवाला की हत्या विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल का बदला लेने के लिए की गई है। गैंगस्टर बिश्नोई के साथी रहे मिड्‌डूखेड़ा का मोहाली में कत्ल कर दिया गया था। इसमें सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर का नाम सामने आया था। इसके बाद मैनेजर ऑस्ट्रेलिया भाग गया था। वह दिल्ली पुलिस का वांटेड है। इसमें लॉरेंस बिश्नोई और लक्की पटियाल का नाम सामने आ रहा है।

SSP मानसा बोले- गैंगवार लग रही

मानसा के SSP ने इस वारदात को गैंगवार बताया है। उनके मुताबिक सिद्धू मूसेवाला साथ में सिक्योरिटी में तैनात गनमैन लेकर नहीं गया था। बोलेरो समेत दो गाड़ियां पीछा कर रहीं थी। गांव में पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायिरंग हुई। ऐसा लग रहा है कि AK-47 कौ इस्तेमाल हुआ है। मौके पर 9MM पिस्टल के खोल मिले हैं। एसएसपी मानसा गौरव तूरा ने कहा कि मूसेवाला अपने दोस्त और कजन के साथ कहीं जा रहे थे। जवाहरके में बोलेरो और स्कॉर्पियों सवार गैंगस्टरों ने सामने से आकर उनकी थार जीप को रोका। इसके बाद मूसेवाला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। हत्या में करीब 6 से 8 लोग शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह गैंगवार हो सकती है।♦

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.