एक दिन में 378 लोगों की जान गई; चेन्नई में मरने वालों का आंकड़ा एक हजार के करीब, ठाणे में अब तक 1025 मौतें
नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 18,225 हो गई है। गुरुवार को 378 लोगों की मौत हुई। तमिलनाडु की राजधानी में मरने वालों की संख्या एक हजार के करीब हो गई है। यहां अब तक 961 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में 1,321 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 125 मरीजों की मौत हुई। ठाणे देश का तीसरा शहर बन गया है, जहां एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 1,025 लोगों की मौत हुई है। राज्य की बात करें तो यहां अब तक 8,178 लोग जान गंवा चुके हैं। उधर, देश की राजधानी दिल्ली में 61 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 2,864 मौतें हो चुकी हैं।
इन राज्यों में भी लोगों की जान गई
गुजरात और कर्नाटक में 19-19, उत्तर प्रदेश में 17, पश्चिम बंगाल में 16, हरियाणा में 11, जम्मू कश्मीर में 10, राजस्थान में 9, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में 8-8, आंध्र प्रदेश और बिहार में 5-5, पंजाब में 3, ओडिशा और असम में 2-2 मौतें हुईं। उत्तराखंड में एक मरीज की जान चली गई। इसके पहले बुधवार को 438 मरीजों की मौत हुई।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
| राज्य | मौतें |
| महाराष्ट्र | 8,178 |
| दिल्ली | 2,864 |
| गुजरात | 1,887 |
| तमिलनाडु | 1,321 |
| पश्चिम बंगाल | 699 |
| मध्य प्रदेश | 589 |
| उत्तर प्रदेश | 735 |
| राजस्थान | 430 |
| तेलंगाना | 275 |
| हरियाणा | 251 |
| कर्नाटक | 272 |
| आंध्र प्रदेश | 198 |
| पंजाब | 152 |
| जम्मू कश्मीर | 115 |
| बिहार | 78 |
| उत्तराखंड | 42 |
| केरल | 25 |
| ओडिशा | 35 |
| झारखंड | 15 |
| छत्तीसगढ़ | 14 |
| असम | 14 |
| हिमाचल प्रदेश | 09 |
| चंडीगढ़ | 06 |
| पुडुचेरी | 12 |
| मेघालय | 01 |
| लद्दाख | 01 |
| त्रिपुरा | 01 |
| गोवा | 04 |
| अरुणाचल प्रदेश | 01 |
| कुल | 18,225 |
06 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
| शहर | मौतें |
| मुंबई | 4,689 |
| अहमदाबाद | 1,410 |
| ठाणे | 1,025 |
| पुणे | 807 |
| चेन्नई | 961 |
| कोलकाता | 394 |
पांच दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं
| तारीख | मौतें |
| 16 जून | 2,004 |
| 21 जून | 426 |
| 23 जून | 468 |
| 24 जून | 424 |
| 30 जून | 506 |