Newsportal

कोरोना देश में:दुनिया में एक हफ्ते में 17.77 लाख मरीज बढ़े, इनमें से 29% संक्रमित भारत से; देश में अब तक 37.66 लाख मामले,में:इटली के वैज्ञानिकों ने कहा- पॉजिटिव आने के एक महीने बाद ही दूसरा टेस्ट हो, वायरस दूर करने में इतना समय लगता है; दुनिया में 2.58 करोड़ केस

देश में बुधवार को 1027 मरीजों की मौत हुई, इस बीमारी से अब तक 66 हजार 460 लोगों की जान गई बुधवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 15 हजार 765 और आंधप्रदेश में 10 हजार 368 पॉजिटिव केस मिले

0 200

देश में कोरोना की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को एक दिन में 78 हजार 168 मरीज बढ़े। यह संख्या सबसे प्रभावित देश अमेरिका (41,979) और ब्राजील (41, 889) से करीब दो गुनी है। उधर, हम एक हफ्ते के आंकड़े देखें तो इस दौरान दुनिया में 17 लाख 77 हजार 791 मरीज मिले। इनमें से 5 लाख 13 हजार 988 यानी 29% भारत से थे।

covid19india के मुताबिक, देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 37 लाख 66 हजार 108 हो गया है। उधर, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और गौतमबुद्ध नगर सीट से विधायक पंकज सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पांच राज्यों के हाल
1. मध्यप्रदेश

राज्य में लगातार तीसरे दिन 1500 से ज्यादा मरीज मिले। उधर, पिछले 10 दिनों में भोपाल में 1735 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। जबकि 1451 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 27 मरीजों की इलाज के दौरान जान चली गई। राजधानी भोपाल में बुधवार को 199 मरीज मिले। इनमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव और अशोकनगर के पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी शामिल हैं।

2. राजस्थान
परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास को मंगलवार के दिन प्लाज्मा थेरेपी दी गई। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से वे राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस (आरयूएचएस) में भर्ती हैं। उधर, सरकार ने बताया कि आरयूएचएस में ही 100 बेड का अतिरिक्त कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है। इनमें भी 25 बेड हाई फ्लो ऑक्सीजन युक्त होंगे। निम्स मेडिकल कॉलेज में भी 25 ऑक्सीजन युक्त बेड और 75 कोविड केयर बेड की व्यवस्था की गई है।

इस बीच, राज्य में 6 हजार 310 कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर्स की भर्ती शुरू कर दी गई है। राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास को मंगलवार के दिन प्लाज्मा थेरेपी दी गई। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से वे आरयूएचएस में भर्ती हैं।

3. बिहार

पटना में मंगलवार को कोरोना के 272 मरीज मिले। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21 हजार 87 हो गई है। कोरोना के 18 हजार 630 मरीज ठीक हुए। हालांकि, अभी पटना में 2371 एक्टिव केस हैं। पटना एम्स में छह कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। इनमें पूर्व मंत्री सुरेश पासवान की पत्नी धनकली देवी (52), फतुहा के संस्कृत कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रवींद्र झा और बिक्रम के एक शिक्षक कमलेश कुमार भी शामिल हैं।

4. महाराष्ट्र
राज्य में मंगलवार को 67 हजार सैंपल की जांच की जा चुकी है। इसके साथ अब तक 42 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। पॉजिटिविटी रेट 19.2% पर पहुंच गया है। इस बीच, पुणे देश का सबसे प्रभावित शहर बन गया है। यहां 1.78 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं। दिल्ली में 1.77 लाख केस हैं। अगस्त के शुरू में पुणे में 91,903 मरीज थे। एक महीने में यहां सर्वाधिक 83 हजार मरीज बढ़ गए। कुछ हफ्तों से रोज दो-तीन हजार मरीज मिल रहे हैं। सक्रिय मरीज भी पुणे में सबसे ज्यादा हैं। यहां 52 हजार से ज्यादा सक्रिय मरीज हैं।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में बढ़ते कोरोनावायरस के संक्रमण के बीच योगी सरकार ने मंगलवार को वीकेंड लॉकडाउन खत्म कर दिया है। अब सप्ताह में सिर्फ रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। यानी शनिवार को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक दुकानें खुलेंगी, लेकिन शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 तक पूरी तरह बाजार बंद रहेंगे। मंगलवार को राज्य में 1.50 लाख सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक कुल 57.8 लाख कोरोना टेस्ट की जांच की जा चुकी है।

कोरोना दुनिया में:इटली के वैज्ञानिकों ने कहा- पॉजिटिव आने के एक महीने बाद ही दूसरा टेस्ट हो, वायरस दूर करने में इतना समय लगता है; दुनिया में 2.58 करोड़ केस

इटली के वेनिस शहर में एक वॉटर-बस में लोग प्रोटेक्टिव मास्क पहने नजर आए। कोरोना महामारी आने के बाद यहां पर दुनिया के पहले फिल्म फेस्टिवल की तैयारी चल रही है।
  • दुनिया में 8.60 लाख लोगों की मौत हुई, अब तक 1.81 करोड़ ठीक हुए
  • अमेरिका में 62 लाख से ज्यादा संक्रमित, अब तक 1.88 लाख की जान गई

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 58 लाख 89 हजार 824 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 81 लाख 72 हजार 671 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 60 हजार 270 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 68 लाख 56 हजार 883 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

इटली के वैज्ञानिकों ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीज को वायरस को दूर करने में कम से कम एक महीना लगता है। इसलिए पॉजिटिव आने के एक महीने बाद ही दोबारा टेस्ट कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि पांच निगेटिव टेस्ट रिजल्ट में एक गलत होता है।

इटली के मोडेना एंड रेजियो एमिलिया यूनिवर्सिटी के डॉ. फ्रांसिस्को वेंतुरेली और उनके साथियों ने 1162 मरीजों पर अध्ययन किया है। इसमें कोरोना मरीजों की दूसरी बार टेस्टिंग 15 दिन बाद, तीसरी बार 14 दिन बाद और चौथी बार नौ दिन बाद की गई। इसमें पता चला कि पहले जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई वे फिर से पॉजिटिव पाए गए। औसतन पांच लोगों के निगेटिव टेस्ट में एक का रिजल्ट गलत था। अध्ययन के मुताबिक 50 साल तक के लोगों को 35 दिन और 80 साल से ज्यादा की उम्र वालों को ठीक होने में 38 दिन लगते हैं।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 62,57,548 1,88,900 34,96,898
ब्राजील 39,52,790 1,22,681 31,59,096
भारत 37,66,108 66,460 28,98,087
रूस 10,00,048 17,299 8,15,705
पेरू 6,57,129 28,068 4,71,599
साउथ अफ्रीका 6,28,259 14,263 5,49,993
कोलंबिया 6,24,069 20,052 4,69,557
मैक्सिको 5,99,560 64,414 4,16,738
स्पेन 4,70,973 29,152 उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना 4,28,239 8,919 3,08,376

कोलंबिया: लॉकडाउन खत्म
कोलंबिया में कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन में ढील दी गई है। यहां अब हवाई यात्रा, इंटरसिटी ट्रांसपोर्ट और गैर-जरूरी कामों के लिए भी लोग निकल सकते हैं। देश में 24 घंटे में 8901 मामले आए और 389 लोगों की मौत हुई। यहां अभी तक 6.24 लाख से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं और 20 हजार से ज्यादा की जान चा चुकी है। कोलंबिया लैटिन अमेरिका में सबसे ज्यादा प्रभावित तीसरा देश है। इससे आगे सिर्फ ब्राजील और पेरू हैं।

कोलंबिया के शिया में एक रेस्टोरेंट में कस्टमर और वेटर फेस शील्ड और मास्क पहने नजर आए। देश में हाल ही में लॉकडाउन में ढील दी गई है।
कोलंबिया के शिया में एक रेस्टोरेंट में कस्टमर और वेटर फेस शील्ड और मास्क पहने नजर आए। देश में हाल ही में लॉकडाउन में ढील दी गई है।

नेपाल: कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू
नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि राजधानी काठमांडू समेत 12 जिलों मे कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो गया है। इन 12 जिलों में 73% एक्टिव केस हैं। ये जिले मोरांग, सुनसरी, धनुसा, महोतरी, परसा, बारा, रौतहत, सरलही, काठमांडू, ललितपुर, चितव और रूपनदेहि हैं। ये सभी हॉटस्पाट बन चुके हैं। नेपाल में अब तक 40 हजार 529 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 239 लोगों की मौत हो चुकी है।

लोगों को जागरूक करने के लिए काठमांडू में एक मेडिकल स्टोर के बाहर पुतले को पीपीई किट पहनाई गई।- फाइल फोटो
लोगों को जागरूक करने के लिए काठमांडू में एक मेडिकल स्टोर के बाहर पुतले को पीपीई किट पहनाई गई।- फाइल फोटो

इजराइल: 1942 नए मामले आए
इजराइल में मंगलवार को कोरोना के 1942 नए मामले आए और 18 की जान गई। देश में अब तक 1 लाख 18 हजार 538 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 957 लोगों की जान जा चुकी है। देश में गंभीर मरीजों की संख्या 414 बची है और 860 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.