देश में कोरोना से 18,669 मौतें / 24 घंटे में 444 मरीजों ने जान गंवाई; महाराष्ट्र में 198 मौतें, दिल्ली में मरने वालों का आंकड़ा 3 हजार के करीब
तमिलनाडु में 64 मरीजों की मौत, यहां मरने वालों की संख्या 1,385 हो गई देश की राजधानी दिल्ली में 59 और उत्तर प्रदेश में 14 लोगों की जान गई
नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 18,669 हो गई है। शुक्रवार को 16 राज्यों में 444 मरीजों की जान चली गई। देश की राजधानी दिल्ली में 64 लोगों की मौत हुई। यहां मरने वालों का आंकड़ा अब तीन हजार के करीब पहुंच गया है। राज्य में अब तक 2923 मौतें हो चुकी हैं।
सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 198 लोगों ने दम तोड़ दिया। यहां अब तक 8376 लोगों की मौत हो चुकी है। कर्नाटक में पिछले एक हफ्ते से मौतों की संख्या में तेजी आई है। यहां शुक्रवार को 21 संक्रमितों की जान चली गई। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा अब 293 हो गया है।
इन राज्यों में भी गई संक्रमितों की जान
शुक्रवार को गुजरात और पश्चिम बंगाल में 18-18, उत्तर प्रदेश में 14, राजस्थान में 10, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 8-8, बिहार में 6, पंजाब में 5, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और मध्य प्रदेश में 4-4, ओडिशा में 2 और पुडुचेरी में 1 की जान चली गई।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
| राज्य | मौतें |
| महाराष्ट्र | 8,376 |
| दिल्ली | 2,923 |
| गुजरात | 1,905 |
| तमिलनाडु | 1,321 |
| पश्चिम बंगाल | 717 |
| मध्य प्रदेश | 593 |
| उत्तर प्रदेश | 749 |
| राजस्थान | 440 |
| तेलंगाना | 283 |
| हरियाणा | 255 |
| कर्नाटक | 293 |
| आंध्र प्रदेश | 206 |
| पंजाब | 157 |
| जम्मू कश्मीर | 119 |
| बिहार | 84 |
| उत्तराखंड | 42 |
| केरल | 25 |
| ओडिशा | 37 |
| झारखंड | 15 |
| छत्तीसगढ़ | 14 |
| असम | 14 |
| हिमाचल प्रदेश | 09 |
| चंडीगढ़ | 06 |
| पुडुचेरी | 13 |
| मेघालय | 01 |
| लद्दाख | 01 |
| त्रिपुरा | 01 |
| गोवा | 04 |
| अरुणाचल प्रदेश | 01 |
| कुल | 18,669 |

06 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
| शहर | मौतें |
| मुंबई | 4,762 |
| अहमदाबाद | 1,410 |
| ठाणे | 1,075 |
| पुणे | 826 |
| चेन्नई | 993 |
| कोलकाता | 402 |
पांच दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं
| तारीख | मौतें |
| 16 जून | 2,004 |
| 21 जून | 426 |
| 23 जून | 468 |
| 24 जून | 424 |
| 30 जून | 506 |