देश में कोरोना से 20,653 मौतें / एक दिन में 479 लोगों ने जान गंवाई; महाराष्ट्र में 224 की मौत, मुंबई में मरने वालों का आंकड़ा 5 हजार पार; तमिलनाडु में 65 और दिल्ली में 50 मौतें
देश में हुई कुल मौतों में 24.26% केवल मुंबई से, यहां हर रोज 50 से ज्यादा लोग जान गंवा रहे कर्नाटक में मौत की रफ्तार हुई तेज, महज 4 दिन में 250 से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा
नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 20,653 हो गई है। पिछले 7 दिनों में 3,842 लोगों ने जान गंवा दी। मंगलवार को 479 लोगों की मौत हुई। मुंबई में मरने वालों का आंकड़ा 5 हजार के पार हो गया। देश में कोरोना से मरने वालों में 24.26% लोग केवल मुंबई से थे। राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 204 लोगों ने जान गंवाई। पूरे महाराष्ट्र में अब तक 9,250 लोग जान गंवा चुके हैं।
तमिलनाडु में 65 और देश की राजधानी दिल्ली में 50 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसी तरह कर्नाटक देश का पांचवा राज्य बन गया है, जहां मौत की रफ्तार काफी तेज हो गई है। यहां पिछले 4 दिनों में 250 से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को 15 मौतें हुईं। इसी के साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा अब 417 हो गया।
20 राज्यों में 479 लोगों ने जान गंवाई
मंगलवार को देश के 20 राज्यों में 479 लोगों की मौत हो गई। इनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और कर्नाटक के अलावा पश्चिम बंगाल में 25, उत्तर प्रदेश में 18, गुजरात में 17, आंध्र प्रदेश में 13, राजस्थान में 11, तेलंगाना में 7, ओडिशा और पंजाब में 6-6, जम्मू कश्मीर और मध्य प्रदेश में 5-5, हरियाणा में 3, असम और झारखंड में 2-2 मौतें हुईं। बिहार, उत्तराखंड, गोवा, चंडीगढ़ और मेघालय में 1-1 मरीज ने दम तोड़ दिया।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
| राज्य | मौतें |
| महाराष्ट्र | 9,250 |
| दिल्ली | 3,165 |
| गुजरात | 1,978 |
| तमिलनाडु | 1,636 |
| पश्चिम बंगाल | 804 |
| मध्य प्रदेश | 622 |
| उत्तर प्रदेश | 827 |
| राजस्थान | 465 |
| तेलंगाना | 313 |
| हरियाणा | 279 |
| कर्नाटक | 417 |
| आंध्र प्रदेश | 252 |
| पंजाब | 175 |
| जम्मू कश्मीर | 143 |
| बिहार | 98 |
| उत्तराखंड | 43 |
| केरल | 28 |
| ओडिशा | 54 |
| झारखंड | 20 |
| छत्तीसगढ़ | 14 |
| असम | 15 |
| हिमाचल प्रदेश | 09 |
| चंडीगढ़ | 07 |
| पुडुचेरी | 14 |
| मेघालय | 02 |
| लद्दाख | 01 |
| त्रिपुरा | 01 |
| गोवा | 08 |
| अरुणाचल प्रदेश | 01 |
| कुल | 20,653 |
पांच दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं
| तारीख | मौतें |
| 16 जून | 2,004 |
| 21 जून | 426 |
| 23 जून | 468 |
| 24 जून | 424 |
| 30 जून | 506 |
06 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
| शहर | मौतें |
| मुंबई | 5002 |
| अहमदाबाद | 1,475 |
| ठाणे | 1,327 |
| पुणे | 889 |
| चेन्नई | 1,117 |
| कोलकाता | 428 |