Newsportal

पति को कहा- बाहर मत जाओ, नहीं माना तो तलाक की धमकी, हर रोज आ रहीं इस तरह की शिकायतें

0 249

जालंधर. कोरोना वायरस पारिवारिक जीवन को प्रभावित कर रहा है। जिसके चलते पति-पत्नी के बीच दूरियां बढ़ती जा रही है। 181 हेल्पलाइन नंबर पर हर दिन दर्जनों शिकायतें आ रही है। लॉकडाउन के दौरान इनमें से 80 फीसदी मामले महिलाओं से जुड़े रहे। जहां एक महिला अपने पति से काम पर जाने पर तलाक की धमकी दे दी। वहीं एक पति ने मास्क नहीं पहनने पर पत्नी को पीट डाला।

जलांधर जिला कार्यक्रम अमरजीत सिंह भुल्लर ने कहा, ‘पति और पत्नी के विवाद से संबंधित  तीन से पांच मामले हर रोज आ रहे हैं। जिन्हें सुलझाने की पूरी कोशिशें की जा रही हैं।’  सेंटर पर मौजूद विशेषज्ञ काउंसिलिंग करके सुलह करवा रहे हैं।

काम पर जाना चाहता था, पत्नी नाराज होकर चली गई

शहर के बस्ती पीरदाद इलाके के रहने वाला व्यक्ति ने मजदूरी कर घर चलाता है। दो महीने से काम नहीं था। अनलॉक-1.0 में छूट मिली तो काम पर जाने लगा। उसकी पत्नी कोरोना के बढ़ते केस को लेकर डर है। महिला का कहना है कि पति के घर से बाहर जाने पर परिवार संक्रमित हो सकता है। काम पर जाए बिना गुजारा भी मुश्किल था। पति काम पर जाता रहा, नाराज होकर पत्नी तलाक की धमकी देकर मायके चली गई।

मास्क को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा 

वहीं बस्ती गुजां इलाके में पति-पत्नी में मास्क को लेकर झगड़ा हो गया। पति ने कई बार पत्नी से कहा, ‘कोरोना चल रहा है, कम बोला करो मास्क बांध कर रखा करो।’  एक दिन घर में काम करने को लेकर महिला और पति के बीच कहासुनी हो गई। पति ने कहा कि पहले मास्क बांध लो। पत्नी नहीं मानी तो पीट डाला। महिला ने 181 हेल्पलाइन नंबर पर इसकी कंप्लेंट कर दी। झगड़े वाले दिन से दोनों में बोलचाल बंद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.