Newsportal

ब्राजील में मरने वालों का आंकड़ा 95 हजार के करीब पहुंचा, बोलिविया के ऊर्जा मंत्री भी संक्रमित; दुनिया में अब तक 1.84 करोड़ लोग संक्रमित,भारत में पिछले 24 घंटे में 50 हजार 488 मरीज मिले, यह आंकड़ा अमेरिका और ब्राजील में कल आए संक्रमितों से ज्यादा; देश में अब तक 18.55 लाख मामले

0 316

ब्राजील सरकार की शुरुआती लापरवाही से देश अब तक नहीं उबर सका है। यहां मरने वालों का आंकड़ा एक लाख के करीब पहुंचता जा रहा है। फोटो रविवार को मोल्दीन्हो के एक कब्रिस्तान की है। परिवार के एक सदस्य की मौत के बाद रोती महिला को हेल्थ वर्कर ने सहारा दिया।
  • दुनियाभर में अब तक 6.97 लाख मौतें हुईं, 1.16 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में 48.62 लाख से ज्यादा संक्रमित, अब तक 1.58 लाख मौतें हुईं

 

दुनिया में कोरोनावायरस के संक्रमण से अब तक 1 करोड़ 84 लाख 42 हजार 3824 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 16 लाख 72 हजार 315 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। 6 लाख 97 हजार 175 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। ब्राजील में कोरोना से लगभग 95,000 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो आज अपनी कैबिनेट के साथ अहम मीटिंग करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इसमें कुछ सख्त उपायों का ऐलान हो सकता है।

ब्राजील: मरने वालों की संख्या बढ़ी
ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 561 मौतें हुईं। कुल मौतों की संख्या बढ़कर 94 हजार 665 हो गई। सोमवार को 16 हजार 641 नए मामले सामने आए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 75 हजार 318 हो गई है। ब्राजील लैटिन अमेरिकन देशों में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। अमेरिका के बाद ब्राजील में कोरोना के सबसे अधिक संक्रमित मामले आए हैं। ब्राजील में साओ पाउलो सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 5 लाख 60 हजार से ज्यादा संक्रमित पाए जा चुके हैं।

इजराइल : फिर एक हजार से ज्यादा मामले
इजरायल में बीते 24 घंटे में 1,615 नए मामले सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 74 हजार 430 हो गई है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, इस दौरान 10 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। अब कुल मौतों की संख्या 546 हो गई है। इसी दौरान 1,894 मरीज स्वस्थ भी हुए। सोमवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चर्चा करने के लिए कैबिनेट मीटिंग की।

इजराइल में सोमवार को फिर एक हजार से ज्यादा संक्रमित मिले। देश के ज्यादातर हिस्सों में सैनिटाइजेशन की मुहिम चलाई जा रही है। आज यहांं कैबिनेट मीटिंग भी होनी है।

बोलिविया : ऊर्जा मंत्री कोरोना संक्रमित
बोलिविया के ऊर्जा मंत्री अल्वारो रोड्रिगो गुजमन संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद इस बारे में जानकारी दी। गुजमन ने कहा- पिछले चार महीने से कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने के बाद मेरी कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं क्वारैंटाइन में रहकर काम करना जारी रखूंगा। ऊर्जा मंत्री की तबीयत फिलहाल ठीक बताई जाती है। हालांकि, उनके डॉक्टर ने कहा है कि गुजमन की हालत पर पैनी नजर रखी जा रही है क्योंकि वे कुछ महीने पहले एक सर्जरी करा चुके हैं।

पोलैंड: फिर सख्ती की तैयारी
पोलैंड की दुकानों में नियमों का पालन करने वालों की जांच की जाएगी। स्वास्थ मंत्री लुकास सुमोवस्क ने कहा कि अधिकारी दुकानों में जाकर यह देखेंगे कि लोग अपना मुंह और नाक ढंक रहे है या नहीं। कई यूरोपियन देशों की तरह पोलैंड में भी पिछले महीने पाबंदियों में राहत दी गई थी। अब यहां दोबारा संक्रमण बढ़ रहा है। फिलहाल देश में संक्रमितों की संख्या 47 हजार 469 है और 1732 मौतें हुई हैं।

पोलैंड सरकार लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक करने के लिए कई अभियान चला रही है। शहरों में इस तरह की पेंटिंग्स लगाई गई हैं। हालांकि, लापरवाही को देखते हुए अब सख्ती पर भी विचार किया जा रहा है।

भारत में अब तक 18.55 लाख मामले

यह फोटो दिल्ली के सीडब्ल्यूजी विलेज स्थित कोविड सेंटर की है। यहां डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ और मरीजों ने सोमवार को मिलकर रक्षाबंधन त्योहार मनाया। एक डॉक्टर को महिला मरीज ने राखी बांधी।
  • देश में सोमवार को 806 मरीजों की मौत हुई, अब तक इस बीमारी से कुल 38 हजार 971 लोग दम तोड़ चुके हैं
  • सोमवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 8 हजार 968 और आंध्र प्रदेश में 7 हजार 822 मरीज मिले थे

देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आंकड़ा 18 लाख 55 हजार 331 हो गया है। सोमवार को एक दिन में 50 हजार 488 नए मामले सामने आए। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 8968 और आंध्र प्रदेश में 7822 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

उधर, पिछले दो दिन ऐसे रहे जब अमेरिका और ब्राजील की तुलना में भारत में ज्यादा केस मिले।

2 अगस्त (केस) 3 अगस्त (केस)
भारत 52672 50488
अमेरिका 49562 48622
ब्राजील 24801 17988

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया संक्रमित

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझे एहतियात के तौर पर डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। जो मेरे संपर्क में आए थे, वे अपनी जांच कराएं और खुद को आइसोलेट कर लें।’

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: प्रदेश में अप्रैल से जून तक कोरोना की रफ्तार धीमी थी, लेकिन जुलाई शुरू होते ही इसमें तेजी आ गई। 1 जून से अनलॉक-1 लागू था, जबकि एक जुलाई से अनलॉक-2, लेकिन जुलाई में जून की तुलना में करीब 14 हजार केस ज्यादा रहे। देश में अप्रैल में संक्रमण दर 10.9% थी, जो 31 जुलाई को 4.1% पर आ गई, लेकिन प्रदेश में यह 4.4% से बढ़कर 8.8% तक पहुंच गई।

राजधानी में पिछले 10 दिन से जारी लॉकडाउन मंगलवार की सुबह खत्म हो गया। जिला प्रशासन ने तय किया है कि इस अनलॉक में भी सख्ती बरकरार रहेगी। सभी बाजार रात 8 बजे तक बंद कर दिए जाएंगे और सुबह 5 बजे तक शहर में कर्फ्यू रहेगा।

उधर, राज्य के छोटे जिलों में अब केस ज्यादा बढ़ रहे हैं। इस समय बड़वानी में भी 372 एक्टिव केस हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी मुख्य वजह इसका महाराष्ट्र बॉर्डर से लगा होना है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर जैसे जिलों में व्यावसायिक गतिविधियां अधिक होने के कारण आवाजाही ज्यादा रहती है। ट्रेनों की सीधी कनेक्टिविटी है। इस वजह से इन शहरों में संक्रमण भी तेजी बढ़ा है।

राजस्थान: राज्य में लगातार दसवें दिन एक हजार से ज्यादा रोगी मिले। बीते 24 घंटे में 13 रोगियों की मौत भी हुई। इनमें जयपुर में 6, अजमेर में 3, राजसमंद में 2, नागौर-भरतपुर में 1-1 मौत हुई। उधर, सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि अलवर, बाड़मेर, बीकानेर समेत जिन जिलों में संक्रमण बढ़ रहा है, वहां लॉकडाउन और रात का कर्फ्यू लगाया जाए। सीमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन भी घोषित किया जा सकता है।

बिहार: राज्य में सोमवार को रिकॉर्ड 36524 कोरोना सैंपल की जांच हुई। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसमें 2297 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 59567 हो गई। नौ लोगों ने दम तोड़ दिया। हालांकि, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1871 संक्रमित कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं।

उधर, पटना के मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित कोरोना वार्ड में हर तीन घंटे पर डॉक्टर और डेढ़ घंटे पर नर्सिंग स्टाफ विजिट करेंगे। सोमवार को इसे लेकर आदेश दिए गए।

महाराष्ट्र: लॉकडाउन के नियमों में बड़ी राहत देते हुए बृहन्मुंबई म्यूनिसपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने घोषणा की है कि 5 अगस्त से सभी दुकानें खुल सकेंगी। अब से इन पर ऑड-इवन रूल लागू नहीं होगा। कोरोना संक्रमण के 90 हजार से ज्यादा संक्रमित मरीजों के बीच राज्य सरकार ने पुणे महानगर पालिका के साथ मिलकर तीन जंबो फैसिलिटी बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पुणे महानगरपालिका को 300 करोड़ रुपये खर्च करने हैं। इस पर भाजपा शासित पुणे महानगरपालिका का कहना है कि उसके पास पैसे नहीं हैं।

उत्तरप्रदेश: राज्य में सोमवार को 4,441 मरीज बढ़े। इस दौरान 48 संक्रमितों की जान गई है। सबसे ज्यादा कानपुर नगर में 07 रोगियों की जान गई है। अब तक प्रदेश में 55,393 मरीज ठीक हो चुके हैं। 40,191 एक्टिव केस का इलाज चल रहा है।

India में कोरोना से अब तक 38,972 deaths

 

  • तमिलनाडु में एक दिन में रिकॉर्ड 109 संक्रमितों की मौत, कर्नाटक में 98 लोगों ने दम तोड़ा
  • आंध्र प्रदेश में 63 मौतें, पश्चिम बंगाल में 53 और उत्तर प्रदेश में 48 लोगों ने जान गंवाई

देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब 38 हजार 972 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 807 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। मध्य प्रदेश में मरने वालों की संख्या 900 हो गई है। यहां सोमवार को 14 मौतें हुईं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 266 मरीजों की जान चली गई।

उधर, तमिलनाडु में एक दिन में रिकॉर्ड 109 लोगों ने दम तोड़ दिया। यहां मरने वालों का आंकड़ा अब 4,241 पर पहुंच गया है। कर्नाटक में 98, आंध्र प्रदेश में 63, पश्चिम बंगाल में 53, उत्तर प्रदेश में 48, गुजरात में 22, पंजाब में 19, दिल्ली में 17, बिहार में 14, राजस्थान में 13, ओडिशा में 12, जम्मू कश्मीर और तेलंगाना में 11-11, झारखंड और हरियाणा में 7-7, असम, उत्तराखंड और गोवा में 4-4, छत्तीसगढ़ में 3 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा केरल और अंडमान निकोबार में 2-2 मरीजों ने जान गंवा दी।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य मौतें
महाराष्ट्र 15,576
तमिलनाडु 4,132
दिल्ली 4,004
गुजरात 2,482
कर्नाटक 2,496
उत्तर प्रदेश 1,730
पश्चिम बंगाल 1,678
आंध्र प्रदेश 1,474
मध्यप्रदेश 886
राजस्थान 706
तेलंगाना 540
हरियाणा 433
पंजाब 423
जम्मू कश्मीर 396
बिहार 322
ओडिशा 236
उत्तराखंड 86
केरल 83
झारखंड 118
छत्तीसगढ़ 58
असम 105
हिमाचल प्रदेश 13
चंडीगढ़ 19
पुडुचेरी 52
मेघालय 05
लद्दाख 06
त्रिपुरा 21
गोवा 53
अरुणाचल प्रदेश 03
दादरा एंड नागर हवेली 02
नगालैंड 04
सिक्किम 01
अंडमान और निकोबार समूह 08
मणिपुर 07
कुल 38,972

नोट : ये आंकड़े कोविड-19 से लिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.