3000 जरूरतमंद नागरिकों के लंगर के लिए टीएसपीएल ने की श्री दमदमा साहिब की मदद
बनावाली. कोरोना के कारण पूरे देश में नागरिकों विशेषकर हजारों दिहाड़ी मजदूरों की आजीविका पर नकारात्मक असर हुआ है। पंजाब में जरूरतमंद तबके के अनेक नागरिकों की आजीविका और आय के स्रोत खत्म हो गए हैं। लॉकडाउन की सीमा बढ़ने के बीच ऐसे नागरिक अपने भोजन के लिए अब गुरुद्वारों की ओर से चलने वाले लंगर पर आश्रित हैं।
- पंजाब के तलवंडी साबो स्थित तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (टीएसपीएल) के करीब ही तख्त श्री दमदमा साहिब स्थित है। सिख संप्रदाय के पांच प्रमुख तीर्थ स्थलों में शुमार तख्त श्री दमादमा साहिब की ओर से प्रतिदिन संचालित लंगर में लगभग 3000 नागरिकों के लिए भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
- लॉकडाउन जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में टीएसपीएल ने सदैव ही आगे बढ़कर जरूरतमंदों की मदद की है। कोविड-19 से निपटने की अपनी रणनीति के अंतर्गत टीएसपीएल प्रबंधन ने तख्त श्री दमदमा साहिब प्रबंधन समिति को राहत सामग्रियां उपलब्ध कराई है जिससे लगभग 20 हजार जरूरतमंद नागरिक लंगर सेवा का लाभ ले सकते हैं।
- टीएसपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री विकास शर्मा ने बताया कि संकट की घड़ी में टीएसपीएल प्रबंधन अपने प्रचालन क्षेत्र के नागरिकों की मदद करने के लिए कटिबद्ध है।
- आजीविका के संकट से जूझ रहे नागरिकों को भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करना बड़ी मदद है। टीएसपीएल के लिए यह संतोष का विषय है कि कोविड-19 के बीच जरूरतमंद नागरिकों तक हमें मदद पहुंचाने का अवसर मिला।
- तख्त श्री दमदमा साहिब को टीएसपीएल प्रबंधन अपनी पूरी क्षमता के साथ सहयोग करता रहेगा ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद नागरिकों को लंगर सेवा का लाभ मिलता रहे।’’
- तख्त श्री दमदमा साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रबंधक श्री परमजीत सिंह टीएसपीएल प्रबंधन को साधुवाद देते हुए कहते हैं- ‘‘ टीएसपीए ने हमें सदैव ही सहयोग किया है।
- हजारों जरूरतमंद नागरिकों को भोजन उपलब्ध कराने की दिशा मंे टीएसपीएल की मदद अत्यंत महत्वपूर्ण है।’’
- श्री सिंह ने टीएसपीएल प्रबंधन के प्रति आभार जताया। इस असवर पर टीएसपीएल के प्रचालन एवं अनुरक्षण प्रमुख श्री पंकज शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख श्री खिरोद बारिक, तख्त श्री दमादमा साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी श्री गुरुदेव सिंह, श्री कुलविंदर सिंह बंगी, श्री भोला सिंह और श्री मनदीप सिंह मौजूद थे।
महामारी फैलने के साथ ही मानसा में टीएसपीएल प्रबंधन ने जिला एवं पुलिस प्रशासन के समन्वयन में समुदाय की मदद एवं जागरूकता के प्रसार की दिशा में उत्कृष्ट भूमिका निभाई है। कंपनी ने हजारों जरूरतमंद परिवारों के लिए सूखा राशन उपलब्ध कराया। आसपास के क्षेत्रों, पुलिस चेक पोस्ट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, शासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन किया गया। इसके अलावा महामारी से लड़ रहे पुलिस कर्मचारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक सेवाओं के साथ ही हजारों मास्क और पीपीई उपलब्ध कराए गए।