Newsportal

800 मीटर का हिस्सा जमीन से कटकर समुद्र में समाया, कई घर डूबे

0 109

ओस्लो. नॉर्वे के आल्टा में भूस्खलन हुआ। इसमें किनारे बने कई घर समुद्र में समा गए। वाटर रिसोर्स एंड एनर्जी डायरेक्टोरेट इंजीनियर एंडर्स ब्जोर्डल ने बताया कि घटना बुधवार की है। शाम 4 बजे जमीन का एक हिस्सा कटकर सीधे समुद्र में चला गया। उसकी लंबाई 800 और ऊंचाई करीब 150 मीटर थी। इतने क्षेत्र में 8 बड़े मकान बने थे, जो दो मिनट में समुद्र में समा गए। हालांकि, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

साल-दो साल में कभी-कभी होती है ऐसी घटना
ब्जोर्डल ने बताया कि नॉर्वे में ऐसे भूस्खलन साल-दो साल में कभी-कभी होते हैं। मगर, आल्टा में कभी इतना बड़ा लैंडस्लाइड नहीं हुआ। यहां जंगल, पर्वतीय पठार और तटीय इलाके हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.