Namastaay India
Newsportal
  • Likes
  • Followers
  • Subscribers
  • Followers
  • Likes
  • Followers
  • Subscribers
  • Followers
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

Namastay India Namastay India - Newsportal

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • जरा हटके
  • बुक्स
  • शॉपिंग
Namastaay India
  • Home
  • बड़ी खबरें
  • विशेष ट्रेनों में जा रहे श्रमिकाें के खर्च का श्रेय लेने में जुटी कांग्रेस, MLA राजा वडिंग ने बांटे पर्चे, भाजपा ने कहा दर्ज हो पर्चा

विशेष ट्रेनों में जा रहे श्रमिकाें के खर्च का श्रेय लेने में जुटी कांग्रेस, MLA राजा वडिंग ने बांटे पर्चे, भाजपा ने कहा दर्ज हो पर्चा

रेलवे के माध्यम से मजदूरों को भेजने का 85 फीसद केंद्र सरकार और 15 फीसद संबंधित राज्‍य सरकार वहन कर रही है, इसे लेकर भाजपा नेताओं ने अपनी नाराजगी जताते कांग्रेस पर केस दर्ज करने की मांग रखी।

बड़ी खबरें
By Namastaay India Last updated May 12, 2020
0 999,266
Share

बठिंडा। पंजाब सहित कई राज्‍यों से बिहार, उत्‍तर प्रदेश,झारखंड सहित विभिन्‍न प्रदेशों के श्रमिकों को विशेष ट्रेनों में सरकार के खर्च पर भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि इस खर्च का 85 फीसद केंद्र सरकार और 15 फीसद संबंधित राज्‍य सरकार वहन कर रही है। लेकिन, पंजाब में कुछ कांग्रेस नेताओं के दावे से नया विवाद छिड़ने की संभावना है। सोमवार को कांग्रेस के वरिष्‍ठ विधायक व युवक कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बठिंडा रेलवे स्‍टेशन से ट्रेन में जा रहे श्रमिकों को परचे बांटकर दावा किया कि उनकी यात्रा का सारा खर्च कांग्रेस और सोनिया गांधी दे रहे हैं।

राजा वडिंग ने इस तरह एक नया विवाद छेड़ दिया है। रोजी-रोटी की तलाश में पंजाब आए उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड के 2576 श्रमिकों को सोमवार को बठिंडा रेलवे स्‍टेशन से दो स्पेशल ट्रेनों में रवाना किया गया। इस दौरान वडि़ंग व अन्य कांग्रेस नेता भी रेलवे स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने अपने घर को लौट रहे श्रमिकों को जिला कांग्रेस की ओर से छपवाए गए पर्चे बांटे, जिन पर लिखा था- ‘मुश्किल दौर में कांग्रेस ने ही हाथ थामा।’

बठिंडा रेलवे स्‍टेशन पर श्रमिकों को कांग्रेस का पर्चा बांटते अमरिंदर सिंह राजा वडिंग।

तीन राज्यों को लौटे श्रमिक, कांग्रेस विधायक वडि़ंग ने पर्चे बांट खर्च का श्रेय कांग्रेस को दिया

इस दौरान पर्चे बांटते हुए राजा वडिंग़ और कांग्रेस नेता श्रमिकों को जोर-जोर से कह रहे थे कि आपको कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से खुद पैसे खर्च करके वापस भेजा जा रहा है। आपका सारा खर्चा कांग्रेेस पार्टी, साेनिया गांधी और कैैप्‍टन अमरिंदर सिंह द्वारा दिया जा रहा है। कैप्टन सरकार ने इस काम के लिए 35 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। वहीं यात्रियों को भोजन व पानी भी मुहैया करवाया गया है।

इधर भाजपा नेताओं ने रखी कांग्रेसियों पर केस दर्ज करने की मांग

कांग्रेस की तरफ से रेलयात्रियों को उनके मूल निवास में रेल मार्ग से छोड़ने का क्रेडिट लेने के लिए प्रचार किया जा रहा है। इसका भारतीय जनता पार्टी की बठिंडा इकाई व प्रदेश पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध जताया है। इसे लेकर उन्होंने लोगों को गलत जानकारी देने के चलते कांग्रेसी नेता पर मामला दर्ज करने की मांग की है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट अशोक भारती, सुनील सिंगला, विनोद बिंटा, दयालदास सोढी आदि हाजिर रहे। फोटो-अशोक कुमार


इस दौरान वह यह भी कह रहे थे -हमें उम्मीद है कि हालात सामान्य होने पर आप फिर पंजाब लौटेंगे। कुछ कांग्रेस नेता ट्रेन रवाना होने के बाद पहुंचे तो उन्होंने फिर से पर्चे बांटने की कोशिश की। इस पर आरपीएफ के जवानों ने उन्हें रोक दिया।

पंजाब सरकार ने दिए 14.33 लाख

पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन बठिंडा से बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए 1388 श्रमिकों को भेजा गया। शाम को झारखंड के डाल्टनगंज के लिए दूसरी ट्रेन 1188 श्रमिकों को लेकर रवाना हुई। स्टेशन पर पहुंचे 500 से ज्यादा लोगों को रजिस्ट्रेशन न होने के कारण वापस भेजा गया। पंजाब सरकार ने मुज्जफरपुर गई ट्रेन के लिए 7.21 लाख व डाल्टनगंज गई ट्रेन के लिए 7.12 लाख रुपये खर्च किए गए।

भाजयुमो ने की आलोचना, कहा- 85 फीसद खर्च केंद्र सरकार ने उठाया

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला प्रधान आशुतोष तिवारी व अन्य नेताओं ने कांग्रेस नेताओं की ओर से श्रेय लेने की राजनीति की कड़ी ङ्क्षनदा की। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि श्रमिकों को वापस भेजने पर 85 फीसद खर्च केंद्र सरकार व 15 फीसद खर्च राज्य सरकारें कर रही हैं।

 

0 999,266
Share FacebookTwitterReddItWhatsAppPinterestEmail
Namastaay India

देश विदेश की खबरों के लिए
*नमस्ते INDIA🇮🇳 वैब पोर्टल* को login करें
https://www.namastaayindia.com/
***
✔️https://www.facebook.com/नमस्ते-INDIA-101071514949061/ फेसबुक पेज को👍 Like करें
***
☑️youtube subscribe🔔 के लिए https://www.youtube.com/channel/UC3TV3lyYbumGyBtkMU72ICA/
***
इंस्टाल Mobile app 📳https://play.google.com/store/apps/details?id=com.namastaay.india
🙈🙉🙊

Prev Post

केजरीवाल ने पूछा जनता से-बताएं क्या लॉकडाउन में ढिलाई दी जानी चाहिए, अगर दी जानी चाहिए तो कितनी

Next Post

देश में लॉकडाउन में ढील का अगस्‍त तक का प्‍लान! जानें क्‍या है सच्‍चाई

You might also like More from author
बड़ी खबरें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या:मानसा में AK-47 से गोलियां दागीं;…

बड़ी खबरें

इंटरनेशनल एस्ट्रोलाजी फेडरेशन, USA की ओर से बठिंडा के एस्ट्रोलाजर जसविंदर सिंह बिल्ला…

बड़ी खबरें

पंजाब कांग्रेस में बगावत:मतदान से पहले डैमेज कंट्रोल में जुटी पार्टी; दूसरे दलों में…

बड़ी खबरें

पंजाब में भगवंत AAP का CM चेहरा:केजरीवाल ने कहा – मान को 93% वोट मिले, कांग्रेस…

Prev Next

Leave A Reply
Cancel Reply

Your email address will not be published.

बड़ी खबरें

बड़ी खबरें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या:मानसा में…

बड़ी खबरें

इंटरनेशनल एस्ट्रोलाजी फेडरेशन, USA की ओर से बठिंडा के…

बड़ी खबरें

पंजाब कांग्रेस में बगावत:मतदान से पहले डैमेज कंट्रोल में…

बड़ी खबरें

पंजाब में भगवंत AAP का CM चेहरा:केजरीवाल ने कहा – मान…

Prev Next 1 of 210
  • Facebook Join us on Facebook
  • Twitter Join us on Twitter
  • Youtube Join us on Youtube
  • Instagram Join us on Instagram
© 2026 - Namastaay India. All Rights Reserved. Lata Shrivastava C.E.O
लोगों की आवाज उठाकर रखते हैं देश का मान, सच्चाई को बतलाने का चलाते हैं अभियान
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.