श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के मालबाग इलाके में आतंकियों से एनकाउंटर में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। मारा गया आतंकी जाहिद वही था जिसने पिछले हफ्ते अनंतनाग जिले के बिजबेहड़ा में सीआरपीएफ की पार्टी पर हमला किया था। उसकी फायरिंग में 6 साल के बच्चे की भी जान चली गई थी।
मालबाग में हुए एनकाउंटर के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकियों के छिपे होने के इनपुट पर एसओजी और सीआरपीएफ ने गुरुवार रात सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस बीच आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
पाकिस्तान से आतंकी घुसपैठ के इनपुट के बाद सिक्योरिटी फोर्सेज ने मई के आखिर से लगातार ऑपरेशन छेड़ रखा है। पिछले महीने 16 एनकाउंटर में 51 आतंकियों को ढेर कर दिया था।
जून में एनकाउंटर
| तारीख | जगह | आतंकी मारे गए |
| 1 जून | नौशेरा | 3 |
| 2 जून | त्राल (पुलवामा) | 2 |
| 3 जून | कंगन (पुलवामा) | 3 |
| 5 जून | कालाकोट (राजौरी) | 1 |
| 7 जून | रेबन (शोपियां) | 5 |
| 8 जून | पिंजोरा (शोपियां) | 4 |
| 10 जून | सुगू (शोपियां) | 5 |
| 13 जून | निपोरा (कुलगाम) | 2 |
| 16 जून | तुर्कवंगम (शोपियां) | 3 |
| 18-19 जून | अवंतीपोरा और शोपियां | 8 |
| 21 जून | शोपियां | 3 |
| 23 जून | बंदजू (पुलवामा) | 2 |
| 25 जून | सोपोर (बारामूला) | 2 |
| 25-26 जून | त्राल (पुलवामा) | 3 |
| 29 जून | खुलचोहर (अनंतनाग) | 3 |
| 30 जून | वाघमा (अनंतनाग) | 2 |
| कुल 51 | ||