Newsportal

Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में आंधी, हवाओं के साथ तेज बारिश

Heavy Rain in Delhi-NCR: तेज आंधी के साथ बारिश का दौर शनिवार से शुरू हुआ जो रविवार को भी जारी रहा, इस दौरान कई इलाकों में पानी भर जाने की भी खबरें हैं.

0 1,087

नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में शनिवार के बाद रविवार को भी तेज अंधड़ और बारिश (Thunder Storm and Rain) का दौर जारी रहा. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में रविवार सुबह से ही बादल छाए रहे और शाम होते होते तेज आंधी चलने लगी. वहीं शाम करीब 4 बजे बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश शुरू हुई जो देर शाम 5 बजे तक काफी तेज हो गई. नोएडा और गाजियाबाद में भी तेज गरज के बाद आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई. दिल्ली में भी तेज बारिश के चलते कुछ इलाकों में पानी भर गया जिसके कारण कई इलाकों में जाम लग गया. बारिश के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है. हालांकि उमस बढ़ने के चलते कुछ परेशानी भी हुई है. मौसम विभाग ने भी अभी तेज बारिश और आंधी चलने की चेतावनी जारी की है.

दो दिन से बारिश का दौर
गौरतलब है कि दिल्ली एनसीआर में दो दिनों से बारिश और आंधी का दौर चल रहा है. शुक्रवार को भी दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश हुई थी जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई. वहीं शनिवार को भी देर रात गाजियाबाद और नोएडा में तेज बारिश का दौर करीब दो घंटे तक चला.

हवाओं और बादलों ने कम की गर्मी

दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले दो दिनों से चल रही हवाओं और हल्की तो कभी तेज बूंदाबांदी से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. बारिश और आंधी-पानी के कारण लोगों को कड़ी धूप और पसीने से तरबतर कर देने वाली गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से तेज हवाएं चलने और जमकर बारिश होने की जानकारी आई है. दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जून के पहले सप्ताह तक देश के कई इलाकों में हवाएं चलने और बादल छाए रहने का अनुमान है. इस कारण कई जगहों पर बारिश हो सकती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.