ऐसी ब्रेफिक्री कहीं मामले और न बढ़ा दे :मास्क लगाने के वो तरीके जो संक्रमण को बढ़ाएंगे, कहीं आप भी तो ऐसे मास्क नहीं लगाते; अलर्ट हो जाएं
देश में कोरोना के साढ़े नौ लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, कई शहरों में शनिवार और रविवार को दोबारा लॉकडाउन लगाने की घोषणा हुई विशेषज्ञों के मुताबिक, मास्क ऐसे लगाएं ताकि मुंह-नाक अच्छे से कवर हो जाए, इसे हटाकर गले-कान में टांगना संक्रमण की वजह बन सकता है
देश में करीब 6 महीने से लगातार मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है, लोग इसे लगा तो रहे हैं लेकिन अपने अंदाज में। नतीजा लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। कई शहरों में शनिवार और रविवार को दोबारा लॉकडाउन लगाने की नौबत आ गई है, इसके बावजूद वे बेफिक्र हैं।
![]()
विशेषज्ञों का कहना है, कई ऐसे मामले आ रहे हैं जो कहते हैं हमने मास्क तो लगाया फिर भी कोरोना का संक्रमण हो गया। इसकी वजह यह भी है लोग मास्क को लगाने में संजीदगी नहीं दिखा रहे और न ही मुंह-नाक को ठीक से ढकना मुनासिब समझ रहे हैं।
देश में कोरोना के साढ़े नौ लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, इस बीच लोगों के मास्क लगाने के तरीकों को कैमरे में कैद किया गया ताकि दूसरे लोग ऐसा न करें।
देखिए कुछ ऐसी ही तस्वीरें…



