देश में कोरोना से अब तक 48,144 मौतें:28 राज्यों में 1006 मरीजों ने जान गंवाई, महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 19 हजार के पार, यहां 24 घंटे के अंदर 413 संक्रमितों ने दम तोड़ा
पिछले 13 दिनों में 11 हजार 590 संक्रमितों ने दम तोड़ा, सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुईं गुरुवार को तमिलनाडु में 119 मौतें, कर्नाटक में 103 मरीजों ने जान गंवाई
देश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा गुरुवार को 48 हजार के पार हो गया। अब तक 48 हजार 144 मौतें हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर 1006 मरीजों ने जान गंवाई। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 413 मरीजों की मौत हुई। यहां मरने वालों की संख्या अब 19 हजार से अधिक हो गई है। अब तक 19,063 लोगों की मौत हो चुकी है।
उधर, तमिलनाडु में 119 और कर्नाटक में 103 संक्रमितों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश में 82, पश्चिम बंगाल में 56, उत्तर प्रदेश में 50, पंजाब में 31, मध्य प्रदेश में 17, दिल्ली में 14, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और तेलंगाना में 11-11, बिहार में 10, ओडिशा में 9, असम और हरियाणा में 8-8, झारखंड में 7, पुडुचेरी और छत्तीसगढ़ में 6-6, उत्तराखंड और केरल में 3-3, गोवा में 2 मौतें हुईं। त्रिपुरा, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार, चंडीगढ़ में 1-1 मरीज ने जान गंवाई।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
| राज्य | मौतें |
| महाराष्ट्र | 19,063 |
| तमिलनाडु | 5,397 |
| दिल्ली | 4,167 |
| गुजरात | 2,731 |
| कर्नाटक | 3,614 |
| उत्तर प्रदेश | 2,280 |
| पश्चिम बंगाल | 2,259 |
| आंध्र प्रदेश | 2,378 |
| मध्यप्रदेश | 1,065 |
| राजस्थान | 833 |
| तेलंगाना | 665 |
| हरियाणा | 511 |
| पंजाब | 706 |
| जम्मू कश्मीर | 509 |
| बिहार | 484 |
| ओडिशा | 367 |
| उत्तराखंड | 143 |
| केरल | 130 |
| झारखंड | 209 |
| छत्तीसगढ़ | 117 |
| असम | 169 |
| हिमाचल प्रदेश | 18 |
| चंडीगढ़ | 28 |
| पुडुचेरी | 102 |
| मेघालय | 06 |
| लद्दाख | 09 |
| त्रिपुरा | 44 |
| गोवा | 91 |
| अरुणाचल प्रदेश | 04 |
| दादरा एंड नागर हवेली | 02 |
| नगालैंड | 07 |
| सिक्किम | 01 |
| अंडमान और निकोबार समूह | 22 |
| मणिपुर | 13 |
| कुल | 48,144 |