जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर:श्रीनगर के रनबीरगढ़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी मार गिराए, इनमें से एक लश्कर का टॉप कमांडर था
आर्मी के जवान सर्च पर थे, आतंकियों ने फायरिंग कर दी इस महीने में पिछले 9 एनकाउंटर में 19 आतंकी मारे गए

रनबीरगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों ने शनिवार को एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकी मार गिराए। इनमें एक लश्कर का टॉप कमांडर इशफाक राशिद था। दूसरे आतंकी का नाम एजाज अहमद था।
दहशतगर्दों के छिपे होने की खबर मिलने पर आर्मी और पुलिस के जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस बीच आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
इस महीने 9 एनकाउंटर में 19 आतंकी मारे गए
| तारीख | जगह | आतंकी मारे गए |
| 2 जुलाई | मालबाग (श्रीनगर) | 1 |
| 4 जुलाई | अर्राह (कुलगाम) | 2 |
| 7 जुलाई | गोसू (पुलवामा) | 1 |
| 11 जुलाई | नौगाम (कुपवाड़ा) | 2 |
| 12 जुलाई | सोपोर (बारामूला) | 3 |
| 13 जुलाई | श्रीगुफवाड़ा (अनंतनाग) | 2 |
| 17 जुलाई | नागनाद शिमर (कुलगाम) | 3 |
| 18 जुलाई | अमशिपोरा (शोपियां) | 3 |
| 25 जुलाई | रनबीरगढ़ (श्रीनगर) | 2 |
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…
1.