Newsportal

अफगानिस्तान में मजबूत होता तालिबान:कुंदुज में आर्मी हेडक्वार्टर पर कब्जा किया, US एक्सपर्ट का दावा- 3 महीने में काबुल कब्जा सकता है तालिबान

0 204

अफगानिस्तान में धीरे-धीरे तालिबान अपनी जड़ें मजबूत करता जा रहा है। बुधवार को तालिबानी आतंकियों ने कुंदुंज प्रोविंस के एयरपोर्ट पर स्थित लोकल आर्मी हेडक्वार्टर पर कब्जा कर लिया। इस बीच अमेरिकी एक्सपर्ट्स की एक डराने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इसमें बताया गया है कि तालिबान 3 महीने के अंदर काबुल पर कब्जा कर सकता है।

अमेरिकी सरकार के अधिकारियों ने वॉशिंगटन पोस्ट को बताया कि तालिबान अमेरिका की उम्मीद से ज्यादा तेजी से अफगानिस्तान के शहरों को कब्जा रहा है। 10 अगस्त को तालिबान ने उत्तर पूर्वी बदख्शन प्रोविंस की राजधानी फैजाबाद पर कब्जा किया था।

5 दिन के भीतर 5 राजधानियों पर कब्जा
तालिबान 5 दिन के भीतर पांच प्रोविंस की राजधानी कब्जा चुका है। उत्तर में कुंदूज, सर-ए-पोल और तालोकान पर अब आतंकियों का कब्जा है। ये शहरों का नाम इनके प्रोविंस के नाम पर ही है। तालिबान ने दक्षिण में ईरान की सीमा से लगे निमरोज प्रोविंस की राजधानी जरांज भी कब्जा कर लिया है। उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान सीमा से लगे नोवज्जान प्रोविंस की राजधानी शबरघान से भी तालिबान अफगान सेना को खदेड़ चुका है।

अफगानिस्तान में तालिबान के मजबूत होने का सबसे बुरा असर महिलाओं और बच्चों पर पड़ा है। इन्हें इस तरह सड़कों पर दिन गुजारने पड़ रहे हैं।
अफगानिस्तान में तालिबान के मजबूत होने का सबसे बुरा असर महिलाओं और बच्चों पर पड़ा है। इन्हें इस तरह सड़कों पर दिन गुजारने पड़ रहे हैं।

भारत ने 2 दूतावास से डिप्लोमेट्स बुलाए
भारत अब तक अफगानिस्तान के 2 दूतावासों से अपने डिप्लोमेट्स बुला चुका है। मजार ए शरीफ में के दूतावास से 10 अगस्त को तो कंधार दूतावास से 11 जुलाई को डिप्लोमेट्स बुलाए गए थे। मंगलवार शाम को मजार ए शरीफ से एक स्पेशल फ्लाइट ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 50 भारतीय लौटे थे। 11 जुलाई को कंधार से आई फ्लाइट में भी 50 लोगों को भारत लाया गया था। अफगानिस्तान में भारत के 1500 लोग इस समय काम कर रहे हैं।

कंधार से 11 जुलाई को बुलाए थे डिप्लोमेट्स
भारत सरकार मजार ए शरीफ के दूतावास में काम करने वाले ज्यादातर कर्मचारियों को भी वापस बुला रही है। शाम को आने वाली इसी फ्लाइट से उन्हें लाया जाएगा। एक महीने में ऐसा दूसरी बार हो रहा है, जब अफगानी दूतावास से भारतीय डिप्लोमेट्स को बुलाना पड़ा है। इससे पहले 11 जुलाई को कंधार दूतावास से डिप्लोमेट्स को बुला लिया गया था। सरकार ने उस समय कहा था कि दूतावास बंद नहीं किया जा रहा है, लेकिन स्टाफ को कम कर दिया गया है।

24 घंटे में मारे गए 439 आतंकी
अफगानिस्तान की सेना ने मंगलवार को 439 आतंकियों को मार गिराया। 77 आतंकी इस मुठभेड़ में घायल हो गए। अफगान सेना ने पिछले 24 घंटे के अंदर नांगरहार, लघ्मन, लोगार, पक्तिया, उरुजगानो, जाबुल, घोर, फराह, बल्ख, हेलमंड और बघ्लन प्रोविंस में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.