Newsportal

अमेरिकी राष्ट्रपति को हुआ कोरोना:मास्क के लिए अक्सर निगेटिव रहे ट्रम्प पॉजिटिव हुए, सिर्फ 2 बार मास्क पहने दिखे थे, दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट से ठीक 13 दिन पहले कोरोना हुआ

0 334

Rष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सीनियर एडवाइजर होप हिक्स  गुरुवार को corona संक्रमित पाई गईं थीं। बुधवार को उन्होंने ट्रम्प के साथ उनके ऑफिशियल एयरक्राफ्ट एयरफोर्स वन में सफर किया था। शुक्रवार को राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मेलानिया को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पत्नी मेलानिया ट्रम्प कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। गुरुवार को ट्रम्प की सीनियर एडवाइजर होप हिक्स संक्रमित पाई गईं थीं। पिछले दिनों उन्होंने राष्ट्रपति के साथ कई यात्राएं की थीं। इसके बाद राष्ट्रपति और उनकी पत्नी का भी कोरोना टेस्ट किया गया था। शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट 13 दिन बाद (15 अक्टूबर) है। इसमें ट्रम्प का हिस्सा लेना अब बहुत मुश्किल होगा। ट्रम्प ज्यादातर मौकों पर मास्क लगाए नजर नहीं आए। कई बार इसका मजाक भी उड़ाया। पिछले दिनों व्हाइट हाउस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रम्प ने कहा था- मैं अपने एडवाइजर की इस बात से सहमत नहीं हूं कि वैक्सीन से ज्यादा जरूरी मास्क है।

कोरोना पर लापरवाही भारी पड़ी

  • अप्रैल में ट्रम्प ने ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो को उस बयान को गलत ठहराने से इनकार कर दिया था जिसमें, बोल्सोनारो ने कोरोना को मामूली फ्लू जैसा बताया था।
  • नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने व्हाइट हाउस के लिए मास्क फरवरी में ही मंगा लिए थे। लेकिन, राष्ट्रपति ट्रम्प 90 फीसदी मौकों पर बिना मास्क के ही नजर आए।
  • पिछले हफ्ते विस्कॉन्सिन की रैली और इसके पहले भी उन्होंने डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन के मास्क लगाने पर तंज कसते हुए उन्हें कमजोर बताया था।
  • व्हाइट हाउस के कोरोनावायरस टास्क फोर्स के चीफ डॉक्टर एंथोनी फौसी और ट्रम्प के बीच कई बार मास्क और वैक्सीन पर मतभेद सार्वजनिक तौर पर सामने आए।
  • गुरुवार को ही डॉक्टर फौसी ने कहा था- मैं इस बात को कहते-कहते थक गया हूं कि हर व्यक्ति को मास्क पहनना चाहिए।

दूसरी डिबेट में हिस्सा लेना मुश्किल
दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट 15 अक्टूबर को होनी है। यानी सिर्फ 13 दिन बचे हैं। क्वारैंटाइन पीरिएड 14 दिन का होता है। इसके बाद टेस्ट भी होंगे। इसलिए, इस बात की संभावना बहुत कम है कि ट्रम्प दूसरी डिबेट में हिस्सा ले पाएंगे।

दो बार मास्क में नजर आए
ट्रम्प दो बार ही सार्वजनिक तौर पर मास्क पहने नजर आए हैं। 12 जुलाई को वे वॉशिंगटन के वॉल्टर रीड मिलिट्री हॉस्पिटल के दौरे पर गए थे। तब उन्होंने नीले रंग का मास्क पहना था।
पिछले हफ्ते ट्रम्प सुप्रीम कोर्ट की दिवंगत जस्टिस गिन्सबर्ग को श्रद्धांजिल अर्पित करने गए थे। मेलानिया भी साथ थीं। तब दोनों ने मास्क लगाया था।

डॉक्टर ने क्या कहा
कोन्ले ने भी ये नहीं बताया कि राष्ट्रपति और मेलानिया कब तक आइसोलेशन में रहेंगे। कहा- मुझे भरोसा है और मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि राष्ट्रपति बिना किसी रुकावट के अपना काम करते रहेंगे। उनकी सेहत के बारे में मीडिया को जानकारी दी जाती रहेगी।

ओवल ऑफिस में सीनियर सीनियर एडवाइजर होप हिक्स के साथ डोनाल्ड ट्रम्प। हिक्स गुरुवार रात कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। शुक्रवार को ट्रम्प ने हिक्स की तारीफ करते हुए एक ट्वीट में कहा था- हिक्स ने कई दिनों से बिल्कुल आराम नहीं किया। वे बिना ब्रेक के काम कर रहीं थीं। वे कोरोना पॉजिटिव आई हैं। ये बुरी खबर है। हालांकि, इस ट्वीट के करीब ढाई घंटे बाद ट्रम्प ने खुद बताया कि वे और मेलानिया भी पॉजिटिव हो गए हैं। (फाइल)

फोटो बुधवार की है। तब ट्रम्प की सीनियर एडवाइजर होप हिक्स एयरफोर्स वन से ओहियो जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचीं थीं। गुरुवार को हिक्स को पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मेलानिया की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.