Newsportal

मान के दिल्ली दौरे पर सियासी बवाल:सिद्धू ने बताया प्रोपेगेंडा; BJP बोली- मेमोरंडम ऑफ सरेंडर, कांग्रेसी बोले- पंजाब को न बेचो

0 92

पंजाब के CM भगवंत मान के दिल्ली दौरे को लेकर सियासी बवाल मच गया है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने इसे प्रोपेगेंडा करार दिया है। वहीं भाजपा ने नॉलेज शेयरिंग के MOU को मेमोरंडम ऑफ सरेंडर बताया। उन्होंने कहा कि आधिकारिक रूप से पंजाब को अरविंद केजरीवाल के हवाले किया जा रहा है। पंजाब सरकार में पूर्व कांग्रेसी मंत्री राजकुमार वेरका ने कहा कि CM मान ने दिल्ली को पंजाब ठेके पर दे दिया है। मान और दिल्ली सीएम के बीच एजुकेशन और हेल्थ पर आज नॉलेज शेयरिंग समझौता साइन हो रहा है।

8 साल MP रहे, स्कूल-मोहल्ला क्लीनिक क्यों नहीं गए? : सिद्धू
नवजोत सिद्धू ने कहा कि CM भगवंत मान 8 साल तक सांसद के तौर पर दिल्ली में रहे। तब दिल्ली के स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक का दौरा क्यों नहीं किया। दिल्ली मॉडल को सांसद निधि से अपने लोकसभा क्षेत्र संगरूर में क्यों लागू नहीं किया। सिद्धू ने मान को कहा कि आपका दिल्ली दौरा प्रोपेगेंडा और राज्य के खजाने को नुकसान के अलावा कुछ नहीं है।यह मेमोरंडम ऑफ सरेंडर
भाजपा के स्टेट जरनल सेक्रेटरी सुभाष शर्मा ने CM मान से पूछा कि क्या यह बात सही है कि पंजाब और दिल्ली सरकार के बीच समझौता हो रहा है?। क्या सच में पंजाब आधिकारिक रूप से अरविंद केजरीवाल के हवाले किया जा रहा है। यह MOU नहीं बल्कि मेमोरंडम ऑफ सरेंडर है। पंजाब के स्वाभिमान पर हमले को पंजाबी कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

असली डोर केजरीवाल के हाथ, पंजाब को न बेचें केजरीवाल
पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका ने कहा कि बिल्ली थैले से बाहर आ चुकी है। हम पहले ही कह रहे थे कि असली डोर केजरीवाल के हाथ में है। केजरीवाल ने अब सारा पंजाब आउटसोर्सिंग कर लिया है। पंजाब दिल्ली को ठेके पर दे दिया है। उन्होंने सीएम मान से अपील की कि पंजाब को न बेचो। पंजाब को ठगों के आगे गिरवी न रखो।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.