Newsportal

नहीं रहे जिओना चाना:दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया का निधन, परिवार में 38 पत्नियां और 89 बच्चे

0 186

दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना का निधन हो गया है। वे 76 साल के थे। पेशे से बढ़ई चाना की 38 पत्नियां और 89 बच्चे हैं। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मिजोरम और उनका गांव बकटावंग तलंगनुम इस परिवार के कारण टूरिस्ट अट्रैक्शन बन गया था।

इस परिवार के बारे में बताया जाता है कि चाना की सबसे बड़ी पत्नी घर से सभी सदस्यों के काम का बंटवारा करती हैं। वह सभी के काम पर नजर भी रखती हैं। 167 लोगों का यह परिवार पहाड़ियों के बीच बने बड़े से मकान में रहता है। इस मकान में 100 से ज्यादा कमरे हैं।

चाना का परिवार इस 4 मंजिला मकान में रहता है, इसका नाम छौन थर रन (न्यू जनरेशन होम) है।
चाना का परिवार इस 4 मंजिला मकान में रहता है, इसका नाम छौन थर रन (न्यू जनरेशन होम) है।

ऐसा है परिवार का जीवन
चाना का जन्म 21 जुलाई 1945 को हुआ था। वह चाना पावल नाम के समुदाय के प्रमुख थे। इसे उनके पिता ने स्थापित किया था। इस संप्रदाय में कई शादियों की परंपरा है। चाना की इतनी पत्नियों की यही वजह है। इस परिवार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस परिवार को एक दिन के राशन में 45 किलो चावल, 25 किलो दाल, 20 किलो फल, 30 से 40 मुर्गे और 50 अंडों की जरूरत पड़ती है।

यह फैमिली जिस घर में रहती है, उसका नाम छौन थर रन (न्यू जेनरेशन होम) है। इस 4 मंजिला मकान में 100 से ज्यादा कमरे हैं। एक बड़े डाइनिंग हॉल में 50 टेबलों पर खाना परोसा जाता है। चाना की पत्नियां खाना बनाती हैं। बेटियां घर के दूसरे काम देखती हैं। साफ-सफाई की जिम्मेदारी बहुएं संभालती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.