Newsportal

रिलेशनशिप:दीया मिर्जा से लेकर मलाइका अरोड़ा तक, तलाक के बाद इन एक्ट्रेसेस को हुआ दोबारा प्यार,किसी ने की दूसरी शादी, कोई लिव इन में रह रहीं

पर्दा है पर्दा:साउथ के बिजनेसमैन के साथ सीक्रेट रिलेशन में हैं जैकलीन फर्नांडिस, ये सेलेब्स भी अपने रिलेशन पर डाले हुए हैं पर्दा

0 249

बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनिषा लांबा ने 2015 में रयान थाम से शादी की थी, मगर उनकी यह शादी ज्यादा नहीं चल सकी और पिछले साल दोनों ने तलाक ले लिया। अब एक इंटरव्यू के दौरान मिनिषा ने अपने तलाक और रिलेशनशिप पर खुल कर बात की और बताया कि वो अभी एक शख्स के साथ हैप्पी रिलेशनशिप में हैं।

मिनिषा से पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने तलाक के बाद नई जिंदगी शुरू की और उनकी जिंदगी में प्यार ने दोबारा दस्तक दी। इनमें से कुछ अभिनेत्रियां दूसरी शादी या रिश्ते से खुश हैं लेकिन कुछ के लिए ये भी अनलकी साबित हुआ और उनका तलाक हो गया। आइए नज़र डालते हैं कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस पर…

दीया मिर्जा

दीया ने बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ दूसरी शादी की है।
दीया ने बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ दूसरी शादी की है।

दीया ने पहले साहिल सिंघा के साथ 2014 में शादी की थी और 2019 में पति से अलग होने की घोषणा भी कर दी थी। उनकी पहली शादी महज 5 साल ही चली। इसके बाद दीया की जिंदगी में बिजनेसमैन वैभव रेखी आए और इसी साल दोनों ने 15 फरवरी को शादी कर ली। 39 दीया की प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म भी देने वाली हैं।

कल्कि कोचलिन

गाइ हर्शबर्ग के साथ कल्कि।
गाइ हर्शबर्ग के साथ कल्कि।

कल्कि इन दिनों गाइ हर्शबर्ग के साथ लिव इन रिलेशनशिप में हैं जो कि इजराइल से हैं और क्लासकिल पेंटिंग्स बनाते हैं। कल्कि और गाइ की एक बेटी भी है जिसका नाम साफो है। कल्क‍ि की पहली शादी फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप से हुई थी। कुछ साल के रिलेशन के बाद दोनों का 2015 में तलाक हो गया था। दोनों को इसके बाद भी कई बार एक साथ देखा गया था। तलाक के बाद भी दोनों ने अपने अच्छे रिश्ते के बारे में कई बार सार्वजनिक रूप से भी बात करते नजर आए थे।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 4 साल रिलेशन में हैं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 4 साल रिलेशन में हैं।

2017 में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से आपसी सहमति से तलाक ले लिया था और इनकी 19 साल पुरानी शादी टूट गई थी। शादी टूटने के बाद ही मलाइका का नाम एक्टर अर्जुन कपूर से जुड़ने लगा और दोनों ने रिलेशनशिप में होने की बात स्वीकार कर ली। अब दोनों तकरीबन 4 साल से रिलेशनशिप में हैं और काफी खुश हैं।

श्वेता तिवारी​​​​​​​

पहले पति राजा चौधरी, दूसरे पति अभिनव कोहली और बच्चों पलक,रेयांश के साथ श्वेता तिवारी।
पहले पति राजा चौधरी, दूसरे पति अभिनव कोहली और बच्चों पलक,रेयांश के साथ श्वेता तिवारी।

पूर्व पति राजा चौधरी से तलाक ले चुकी श्वेता ने 13 जुलाई, 2013 को ब्वॉयफ्रेंड अभिनव कोहली से शादी की थी। 2007 में श्वेता ने अपनी 9 साल की शादी को खत्म करते हुए राजा चौधरी से तलाक लिया था। राजा और श्वेता की एक बेटी पलक है। राजा से तलाक के बाद अभिनव से हुई श्वेता की शादी भी नहीं टिकी। दोनों एक बेटे रेयांश के पेरेंट्स बने लेकिन पिछले तीन सालों से दोनों अलग रह रहे हैं। इन दिनों दोनों बेटे रेयांश की कस्टडी के चलते विवादों में हैं।

दीपशिखा​​​​​​​​​​​​​​

पहले पति जीत और दूसरे पति केशव अरोड़ा के साथ दीपशिखा।
पहले पति जीत और दूसरे पति केशव अरोड़ा के साथ दीपशिखा।

1997 में दीपशिखा की पहली शादी एक्टर जीत उपेंद्र से हुई थी। जोड़ी के दो बच्चे (बेटी विधिका और बेटा विहान) हैं। शादी के 10 साल बाद 2007 में इनका तलाक हो गया। 2012 में दीपशिखा नागपाल ने एक्टर केशव अरोड़ा से दूसरी शादी की। लेकिन 4 साल बाद ही दोनों के बीच दूरियां आने लगीं। दोनों ने रिश्ते को दूसरा मौका दिया था। लेकिन चीजें नहीं बदलीं और उन्होंने तलाक लेने का फैसला लिया।

 

 

 

 

पर्दा है पर्दा: ये सेलेब्स भी अपने रिलेशन पर डाले हुए हैं पर्दा

जैकलीन फर्नांडिस पिछले कुछ समय से मुंबई में एक घर की तलाश में थीं जो अब जाकर पूरी हो गई है। इसी बीच सूत्रों से खबरें मिल रही हैं कि एक्ट्रेस इस नए घर में अपने बॉयफ्रेंड के साथ शिफ्ट होने वाली हैं जो साउथ के एक बड़े बिजनेसमैन हैं। घर का इंटीरियर के लिए कपल ने फ्रांस का एक इंटीरियर डिजाइनर हायर किया है जो जैकलीन के कहने पर घर डिजाइन कर रहा है। एक्ट्रेस जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ यहां रहने आने वाली हैं, हालांकि ये शख्स कौन है ये बात अब भी राज बनी हुई है। जैकलीन के अलावा भी बॉलीवुड के कई सेलेब्स ऐसे हैं जो अपनी निजी जिंदगी और अफेयर को सीक्रेट रखना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं वो सेलेब्स कौन से हैं-

कटरीना कैफ- विक्की कौशल

बॉलीवुड डीवा कटरीना कैफ का नाम पिछले कुछ समय से एक्टर विक्की कौशल से जुड़ रहा है। हाल ही में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान दोनों के रिलेशन को कन्फर्म करते हुए कहा था कि दोनों वाकई रिलेशन में हैं। हालांकि कटरीना और विक्की दोनों ने ही अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है। विक्की का अक्सर कटरीना के घर जाना और दोनों का एक साथ हर पार्टी में पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि दोनों महज दोस्त नहीं हैं। देखना ये है कि आखिर दोनों कब तक अपने रिश्ते को राज रखते हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा- कियारा आडवाणी

इंदु की जवानी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं। खबरें हैं कि दोनों के रिश्ते में परिवार वालों की भी मुहर लग चुकी है, जिसके चलते कियारा को एक्टर के पैरेंट्स के साथ डिनर करते देखा गया है। न्यू ईयर के मौके पर भी कियारा और सिद्धार्थ साथ अफ्रीका और मालदीव्स गए थे। बी-टाउन की कई पार्टीज में भी दोनों साथ स्पॉट होते आए हैं।

श्रद्धा कपूर- रोहन श्रेष्ठा

ये बात कम ही लोग जानते हैं कि छिछोरे एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर पिछले कई सालों से सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने रिश्ते को हमेशा से ही सीक्रेट रखती आई हैं, हालांकि ये छिप नहीं सका। हाल ही में ये भी खबरे आ रही हैं कि श्रद्धा जल्द ही अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड रोहन से शादी कर सकती हैं। वरुण धवन की शादी की तस्वीरों में रोहन ने उन्हें कमेंट करके बधाई दी थी जिसके जवाब में वरुण ने कहा था कि मैं आशा करता हूं कि अब तुम भी शादी के लिए तैयार हो।

आथिया शेट्टी- के एल राहुल

हीरो, मुबारकां और मोतीचूर चकनाचूर जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं आथिया शेट्टी और केएल राहुल को अक्सर साथ स्पॉट किया जा रहा है। खबरें हैं कि दोनों पिछले कई महीनों से रिलेशन में हैं। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। कई बार तो दोनों साथ वैकेशन मनाते भी स्पॉट किए जा चुके हैं। इन सब के बावजूद राहुल और आथिया ने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है।

नरगिस फाकरी- उदय चोपड़ा

बॉलीवुड एक्टर उदय चोपड़ा का नाम इन दिनों रॉकस्टार एक्ट्रेस नरगिस फाकरी से जुड़ रहा है। दोनों जहां अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम देते आए हैं वहीं करण जौहर ने दोनों के रिश्ते पर हिंट दे दी है। फिल्ममेकर करण जौहर ने नरगिस की इंटरनेशनल फिल्म स्पाई की कामयाबी पर बधाई देते हुए उनसे पार्टी मांगी थी। गलती ये हुई कि नरगिस से पार्टी मांगते हुए करण ने यहां उदय चोपड़ा को टैग कर दिया था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.